{"_id":"58b5b3c14f1c1b3f06830d3f","slug":"zilla-panchayat-members-attack-blew-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य पर हमला, फूंकी बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला पंचायत सदस्य पर हमला, फूंकी बाइक
Amarujala
Updated Tue, 28 Feb 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परासपट्टी गांव में मतदान के बाद भाजपा अभिकर्ता को कुछ लोगों ने पीट दिया। पिटाई की सूचना पाकर मौके पर अभिकर्ता के घर पहुंचे जिपं सदस्य और सपा कार्यकर्ता के भाई में भिड़ंत हो गई। इस दौरान मारपीट हुई जिपं सदस्य की बाइक फूंक दी गई। जिपं सदस्य की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जिला पंचायत सदस्य अतुल सिंह ने बताया कि परास पट्टी गांव में स्थित मतदान केन्द्र पर उनका साथी विजय सिंह मतदान अभिकर्ता बना था। मतदान समाप्त होने के बाद वह अपने घर जा रहा था तभी सपा नेता के समर्थकों ने रास्ते में उसे रोक लिया और उसकी जमकर पिटाई की।
जब विजय सिंह का हाल जानने अपने साथियों संग उसके घर गए तो सपा कार्यकर्ता ने उनके साथियों की बाइक फूंक दी। इसी बीच सपा कार्यकर्ता और उनके समर्थकों ने हमला किया। मगर वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य अतुल सिंह की तहरीर पर हनुमन्त प्रताप उर्फ रीशू सिंह, रणधीर उर्फ रानू सिंह, देवेंद्र प्रताप उर्फ लाठी सिंह, अजयकुमार उर्फ बबलू सिंह, विजयकुमार उर्फ टिंटू सिंह तथा विनय सिंह के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज दुर्गेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।