फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth's body hanged from tree, fear of murder

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की अाशंका

Thu, 27 Apr 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 27 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
बादलपुर गांव के रहने वाले एक युवक का शव गुरुवार की सुबह खजुरी निधि गांव के तिरमुहद्दी तालाब के समीप गेहूं के खेत में बबूल के पेड़ से गमछे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। युवक बुधवार की शाम घर से एक रिश्तेदार के यहां जाने के लिए कहकर निकला था।
विज्ञापन


वह देर रात तक नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश की, मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका। सुबह शव मिला तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पत्नी ने पति की हत्या की आशंका जताते हुए थाना उमरीबेगमगंज में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


तरबगंज थाना क्षेत्र के बादलपुर गांव के रहने वाले अजय कुमार दूबे (30) पुत्र पारसनाथ दूबे की पत्नी सीमा दूबे ने बताया कि उसका पति बुधवार की शाम थाना परसपुर क्षेत्र के अभई पुरवा गांव के मजरा पचई पुरवा में स्थित अपने फूफा राजदत्त तिवारी के घर जाने के लिए कहकर निकला था। मगर वह देर रात तक घर नहीं लौटा। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह उसका शव थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के खजुरी निधि गंाव के तिरमुहद्दी तालाब के समीप गेहूं के खेत में बबूल के पेड़ से गमछे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। तालाब के पास से गुजर रहे एक युवक ने पेड़ पर शव लटका देखा तो ग्रामीणोें को जानकारी दी, इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

अजय की पत्नी सीमा ने पति की हत्या की आशंका जताते हुए थाना उमरीबेगमगंज में तहरीर दी है। वहीं, थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। 


बादलपुर गांव का रहने वाला अजय दूबे अपने मां-बाप की अकेली औलाद थी। अजय की मौत से उसके बूढ़े पिता पारसनाथ दूबे (80), माता माधुरी (78) के बुढ़ापे का जहां सहारा छिन गया। वहीं, अजय की पत्नी सीमा (28) की मांग का सिंदूर उजड़ गया। अजय के चार साल के बेटे अनुज व छह साल की बेटी आंचल को तो यह भी नहीं पता कि उनके सिर से पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed