फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   youngman's murder to the strangulation

गला दबाकर युवक की हत्या

Tue, 05 Jul 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Tue, 05 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
youngman's murder to the strangulation
ओमान में भारतीय की हत्या
देहात कोतवाली क्षेत्र के पाठकपुरवा के पास सोमवार की रात गला घोंट कर एक युवक की हत्या कर दी गई। मंगलवार को सुबह गांव के पास खेत में युवक का शव पड़ा मिला। उसके सिर पर पीछे भी गंभीर चोट के निशान हैं। इस मामले में युवक के भतीजे ने देहात कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के धनईपट्टी गांव के मजरा पाठकपुरवा निवासी दद्दन पांडेय (23) पुत्र चंद्रभान पांडेय की सोमवार की रात कुछ लोगों ने गला घोंट कर व उसके सिर पर किसी वजनदार वस्तु से वारकर हत्या कर दी। मंगलवार को सुबह उसका शव पाठकपुरवा के पास गांव के पश्चिम अयोध्या प्रसाद के खेत में एक पेड़ के नीचे पड़ा मिला।
विज्ञापन


दद्दन पांडेय की पत्नी डाली का कहना है कि उसकी मामूली बात को लेकर दद्दन से कहासुनी हो गई थी, जिससे वह नाराज होकर घर से रात 11 बजे बाहर चले गए। फिर देर रात तक नहीं लौटे। मंगलवार को सुबह जब गांव के लोग खेत में शौच को गए तो देखा वहां दद्दन का शव पड़ा है। लोगों ने इसकी जानकारी उसके परिवारीजनों को दी। इसके बाद दौड़कर उसके घर वाले मौके पर पहुंचे। उसके गले व सिर में पीछे चोट के कई निशान पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि उसकी हत्या में कई लोग शामिल थे। किसी वजनदार वस्तु से उसके सिर पर भी प्रहार किया गया। इसके बाद गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी गई। लोगों ने घटना की सूचना देहात कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद कोतवाल दिनेश कुमार बिष्ट ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।

फिलहाल हत्या के 12 घंटे बाद भी देहात कोतवाली की पुलिस इस मामले में कोई सुराग नहीं लगा सकी है। हत्या से पहले दद्दन कहां गया था और किससे मिला या फिर उसे किसी ने फोन करके कहीं बुलाया तो नहीं था। इन सवालों का पुलिस अभी जवाब नहीं तलाश सकी है।

दद्दन के भतीजे दीपक पांडेय ने इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर मिली है। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 


दद्दन पांडेय के घर में उसके भतीजे की 10 जुलाई को शादी है। इसे लेकर घर में न सिर्फ जोरशोर से शादी की तैयारियां चल रही थीं, बल्कि घर में मंगल गीत गाये जा रहे थे। लेकिन अचानक दद्दन की हत्या कर दिये जाने से घर की खुशियां मातम में बदल गईं। दद्दन एक जुलाई को अपने भतीजे के  तिलक में शामिल हुआ था, लेकिन कौन जानता था कि वह शादी में शामिल नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed