फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Younger brother shot, three injured

छोटे भाई ने मारी गोली, तीन घायल

Mon, 29 Aug 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 29 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Younger brother shot, three injured
घायल बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के उल्लहा गांव के मजरा पंडित पुरवा में रविवार की रात लाउडस्पीकर बजा रहे छोटे भाई से बड़े भाई ने आवाज कम करने को कहा तो छोटे भाई ने तमंचे से गोली मार दी, जिसमें बड़े भाई समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज लाया गया, जहां से उन्हेें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


करनैलगंज कोतवाली के भंभुवा पुलिस चौकी क्षेत्र के उल्लहा गांव के मजरा पंडित पुरवा के रहने वाले सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि उनका छोटे भाई राजेंद्र से विवाद चल रहा है। सुरेंद्र के मुताबिक रविवार की रात उनके बच्चे पढ़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी पड़ोस में रहने वाले उनके छोटे भाई राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी लाउडस्पीकर बजाने लगे। सुरेंद्र के मुताबिक जब उसने छोटे भाई से लाउडस्पीकर की आवाज कम करने को कहा तो उसने तमंचे से फायर कर दिया। जिसमें सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, उनका बेटा आनंद कुमार व पौत्र विवेक कुमार पुत्र आनंद कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज लाया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने कोतवाली करनैलगंज में अपने छोटे भाई राजेंद्र द्विवेदी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी राजेंद्र को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed