{"_id":"46e3bae14c0eaff01b28a0875b6b6a5a","slug":"young-man-tried-to-rape-with-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने युवती से किया रेप का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों ने युवती से किया रेप का प्रयास
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों से मिलाने के बहाने एक युवती को बहला कर शनिवार की रात घर में ले गए दो युवकों में से एक ने उससे दुराचार का प्रयास किया। इसके बाद युवक ने अपने साथी से भी जबरन युवती का यौन शोषण कराने की कोशिश की।
इस मामले में पीड़िता ने करनैलगंज कोतवाली में दोनों के खिलाफ दुराचार का प्रयास व देह व्यापार कराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
करनैलगंज के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने कोतवाली में शनिवार देर रात दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि कुछ दिनों पहले वह घंटाघर के पास कपड़े खरीदने गई थी। तभी उसकी मुलाकात गणेश गुप्ता निवासी कैलाश बाग रोड करनैलगंज से हुई। इस बीच उससे अच्छी पहचान हो गई।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि गणेश उसे अपने बच्चों से मिलवाने के बहाने शनिवार रात बालूगंज मोहल्ला निवासी सुरेंद्र सिंह छाबड़ा के किराए के मकान में ले गया। युवती के मुताबिक कैलाश व सुरेंद्र ने पहले से प्लान कर रखा था। इसलिए सुरेंद्र वहां मौजूद था।
गणेश ने सुरेंद्र को उसके रूम के इस्तेमाल के लिए दो सौ रुपये देते हुए बाहर जाने को कहा, मगर वह नहीं गया। इसी बीच गणेश ने उससे दुराचार का प्रयास किया और सुरेंद्र से भी यौन शोषण कराने की कोशिश की। पुलिस युवती को कोतवाली ले आई।
पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली में गणेश व सुरेंद्र के खिलाफ दुराचार का प्रयास, जालसाजी व देह व्यापार की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ एस हम्द ने बताया कि जिस कमरे में युवती मिली है, उसके बाहर एक बाइक बरामद हुई है, जो आरोपी सुरेंद्र की है। दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।