{"_id":"580d04e04f1c1bd975bc1fd6","slug":"young-man-killed-the-shoot-in-nurtured-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाला गांव में युवक का गोली मार कर कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाला गांव में युवक का गोली मार कर कत्ल
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
murder
गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के पाला गांव में शनिवार देर रात 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि अवैध असलहे की टेस्टिंग के दौरान गोली चलने से युवक की मौत हुई है मगर असलहे की बरामदगी नहीं होने से पुलिस की थ्योरी किसी के गले नहीं उतर रही है। गांव में किसी युवती से नजदीकी के चलते वारदात होने की चर्चा है मगर मृतक के परिवारीजन इस बाबत कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पाला निवासी मुस्तफा का पुत्र कल्लू (30) गांव के पूर्व प्रधान का ट्रैक्टर चलाता था। शनिवार रात संदिग्ध हालात में कल्लू केे सीने में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर जब परिवारीजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो कल्लू की लाश पड़ी मिली।
खबर पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की मगर मौके पर असलहा बरामद नहीं हुआ। इसको लेकर गांव में कल्लू की हत्या की चर्चा है। एक युवती से नजदीकी के चलते वारदात की आशंका जताई जा रही है मगर पुलिस का कहना है कि अवैध असलहे की टेस्टिंग के दौरान गोली चलने से कल्लू की मौत हुई है। घटना के बाद हड़बड़ाहट के कल्लू के साथी असलहा लेकर भाग गए हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अजय यादव का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही छानबीन की जा रही है। कल्लू के साथियों से पूछताछ करके हकीकत उजागर कर असलहा बरामद किया जाएगा। उधर, इस मामले में कल्लू के परिवारीजन पूरी तरह से चुप्पी साधे हैं।