फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Young man killed in accident

हादसे में युवक की मौत

Mon, 21 Sep 2015 11:33 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर परसापुर गांव के पास सोमवार सुबह चौपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में युवक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के उम्मेदजोत बनकटवा गांव का रहने वाला नूर मोहम्मद (25) अपने साढ़ू इसरार (30) निवासी खोरहंसा कोतवाली देहात के साथ सोमवार सुबह बाइक से अपनी ससुराल फैजाबाद के वरुणा बाजार जा रहा था।
विज्ञापन


जब वह दोनों गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के परसापुर गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे चौपहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नूर मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इसरार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में नूर मोहम्मद के पिता रमजान ने नवाबगंज थने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed