{"_id":"03ce4c4d64ce35d41b18984447b8229a","slug":"young-man-killed-beating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को पीटकर मार डाला
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के कटहर बुटानी गांव के रहने वाले युवक को गुरुवार देर रात घर से बुलाकर साथ ले गए एक व्यक्ति ने साथियों के संग मिलकर उसकी रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव लमती गांव के काली थान के पास फेंक दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस मामले में युवक के भाई ने मनकापुर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस हत्या का मोटिव तलाश रही है।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के कटहर बुटानी गांव निवासी रामबहोरे ने बताया कि उसका बड़ा भाई अमरिका (35) पुत्र संतराम मजदूरी करता था।
रामबहोरे के मुताबिक गुरुवार की रात साढ़े नौ बजे किटहिया गांव का रहने वाला रामफेर अमरिका के घर पहुंचा और उसे संग लेकर लमती गांव के मजरा कोयलहवा चला गया। रामबहोरे ने बताया कि लमती में अमरिका की पत्नी समुद्रा देवी की नानी सुमिरता देवी का घर है, इसलिए वह वहां जाने के लिए उसके संग चला गया।
विज्ञापन
रामबहोरे के मुताबिक रामफेर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर लमती गांव के पास धान के एक खेत में रॉड से पीट-पीटकर अमरिका की हत्या कर दी और शव गांव के काली थान के पास फेंक दिया। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग अपने घरों से बाहर निकले, लेकिन दहशत के कारण किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी।
शुक्रवार सुबह गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में रामबहोरे ने मनकापुर कोतवाली में रामफेर व उसके तीन साथियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मनकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है।