फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   young man cut the throat of the murder, bodies thrown in the drain

युवक की गला काटकर हत्या, नाले में फेंका शव

Thu, 06 Aug 2015 11:11 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
दो दिन पहले घर से निकले एक युवक की हत्यारों ने क्रूरता की हद पार करते हुए उसकी गला काटकर हत्या कर दी और शव को खरिया-विजयगढ़ मार्ग पर रामसहाय गांव के मजरा पूरे तिवारी के पास पेड़ारन नाले में फेंक दिया। हत्यारों ने युवक का दाहिना हाथ भी काट डाला।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुरुवार देर शाम युवक का सिर, धड़ व हाथ समेत शव को नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पत्नी ने धानेपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन


इटियाथोक थाना क्षेत्र के अहिरौलिया गांव के मजरा बरगदही के रहने वाले अलखराम गौतम (45) की बदमाशों ने गला काटकर हत्या कर दी। उन्होंने उसका दाहिना हाथ भी काटकर अलग कर दिया और सिर, धड़ व हाथ समेत शव को धानेपुर थाना क्षेत्र के खरिया-विजयगढ़ मार्ग पर रामसहाय गांव के मजरा पूरे तिवारी के पास पेड़ारन नाले में फेक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को ग्रामीणों ने नाले में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने अलखराम का सिर, धड़ व हाथ समेत शव को नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अलखराम की पत्नी पुष्पा देवी ने बताया कि उसका पति चार अगस्त की सुबह घर से निकला था, मगर वह दो दिनों तक घर नहीं लौटा।

पुष्पा के मुताबिक परिवारीजनों ने यह अंदाजा लगाया कि वह किसी रिश्तेदार के घर रुक गया होगा, लेकिन दो दिनों तक जब वह नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई, मगर उसका कोई पता नहीं चल सका। बदमाशों ने अलखराम की गला काटकर हत्या कर दी और शव पेड़ारन नाले में फेंक दिया।


अलखराम की पत्नी पुष्पा देवी ने धानेपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष धानेपुर देवेंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। उधर, इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार झा ने बताया कि अलखराम के लापता होने की कोई तहरीर उसकी पत्नी पुष्पा देवी ने उन्हें नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed