{"_id":"57570f5b4f1c1bb05d9c55a3","slug":"woman-s-killed-to-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को पीटकर मार डाला
अमर उजाला/गोंडा
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
मर्डर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपिया थाना क्षेत्र के शीतलगंज ग्रंट गांव के मजरा बालेसाहू पुरवा में मंगलवार को सुबह जमीन के विवाद को लेकर देवर ने खेत गई अपनी भाभी को लाठी से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।इस मामले में भतीजे ने अपने चाचा के खिलाफ छपिया थाने में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
छपिया थाना क्षेत्र के शीतलगंज ग्रंट गांव के मजरा बालेसाहू पुरवा निवासी राधेश्याम जायसवाल ने बताया कि उसकी माता जसा देवी (70) पशुओं के लिए घास काटने मंगलवार की सुबह खेत को गई थीं। राधेश्याम के मुताबिक उसी समय उसके चाचा गंगाराम लाठी लेकर खेत में पहुंचे और जमीन विवाद को लेकर उसकी माता को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया।
माता की चीख-पुकार सुनकर उसका बड़ा भाई दुखराम व गांव के रामहित दौड़े तो गंगाराम मौके से भाग निकला। गंभीर हालत में गांव वालों की मदद से वह अपनी माता को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसकनवां पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में राधेश्याम जायसवाल ने थाना छपिया में चाचा गंगाराम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष छपिया परमानंद तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जसा देवी की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।