{"_id":"57dae7d34f1c1b3c3dd4837e","slug":"woman-s-body-was-found-hanging-from-a-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर लटका मिला महिला का शव
अमर उजाला/गोंडा
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटियाथोक थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के पास गुरुवार को सुबह एक महिला का शव शीशम के पेड़ पर साड़ी के सहारे फंदे पर लटका मिला। महिला बुधवार की शाम अपने घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के पिता ने थाने की पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं, ग्रामीणों ने महिला की हत्या करने की आशंका जताई है।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के रहने वाले गेंदालाल की पत्नी सीमा उर्फ प्रभावती (22) बुधवार की शाम अपने घर से लापता हो गई थी। गुरुवार को सुबह उसका शव गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक खेत में लगे शीशम के पेड़ पर साड़ी के सहारे फंदे पर लटका मिला।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने महिला की हत्या करने की आशंका जताई है। उधर, प्रभावती के पिता राजकुमार निवासी कर्मडीह कला ने थाने की पुलिस को मौखिक सूचना दी है। थाना इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक फणींद्र सिंह यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।