फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman killed for the sake of dowry

दहेज की खातिर महिला को मार डाला

Sun, 24 Apr 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 24 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Woman killed for the sake of dowry
ऑनर किलिंग
दहेज में सोने की चेन व 50 हजार रुपये नहीं मिले तो ससुराल वालों ने रविवार की सुबह हनुमंत नगर में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में छत के हुक से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में थाना उमरीबेगमगंज में पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव के रहने वाले शिवबाबू गुप्ता ने रविवार को थाना उमरी बेगमगंज में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बहन शालिनी गुप्ता (22) की शादी बीती 10 मार्च को थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के हनुमंत नगर निवासी भगवान गुप्ता के बेटे साहब प्रसाद गुप्ता के साथ की थी।
विज्ञापन


शादी में विदा होकर शालिनी अपनी ससुराल चली गई। शिवबाबू के मुताबिक इसके बाद पति व ससुराल वाले दहेज में सोने की चेन व 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। इसके लिए पति व ससुराल वाले उसे प्रताड़ित किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे शालिनी मायके चली आयी थी। मगर 15 अप्रैल को साहब प्रसाद उसे विदा कराकर अपने घर ले आया था। दहेज में सोने की चेन व 50 हजार रुपये की मांग पूरी नहीं हुई तो पति व ससुराल वालों ने मिलकर रविवार की सुबह उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में छत के हुक से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका दिया।

सीओ तरबगंज अमित किशोर श्रीवास्तव, तहसीलदार दिनेश चंद ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी पति साहब प्रसाद को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है।


इस मामले में शिवबाबू गुप्ता ने थाना उमरी बेगमगंज में पति साहब प्रसाद, सास राजरानी, ससुर भगवान गुप्ता व ननद अंतिमा गुप्ता के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed