फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   woman dies under suspicious circumstances

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 11 Jun 2017 10:48 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sun, 11 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
 मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के मल्लीपुर गांव के मजरे चुल्हवा की रहने वाली एक विवाहिता की रविवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में विवाहिता के भाई ने अपनी बहन की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोसटमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सके गा। 
विज्ञापन


मोतीगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर माफी गांव के रामकुमार के मुताबिक उसकी बहन सुनीता वर्मा 28 की की शादी सात वर्ष पहले मनकापुर क्षेत्र के चुल्लहवा गांव के रहने वाले राजकुमार उर्फ राजू के साथ हुई थी। रामकुमार का कहना है कि सुनीता का रंग सांवला होने के कारण उसके ससुराल के लोग उसे ताना मारते थे और प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


इस अनबन के कारण वह शादी के एक साल बाद अपने मायके वापस आ गई और यही रहने लगी। छह माह पहले पंचायत के दबाव में सुनीता के ससुराल वाले उसे लेकर गए थे। रविवार को उसे सूचना मिली की सुनीता की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह सुनीता के घर पहुंचा तो उसका शव कमरे में बेड पर पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे थे। रामकुमार ने सुनीता की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मनकापुर कोतवाली के एसएसआई राहुल सिंह यादव ने बताया कि सुनीता के पति राजू की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में उन्हे कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज की जायेगी। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed