फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman burnt alive

युवती को जिंदा जलाया

Sat, 19 Mar 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा Updated Sat, 19 Mar 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर वैरिया गांव में शुक्रवार की रात एक युवती को पड़ोस के रहने वाले दंपती ने मारपीटकर जिंदा जला दिया। युवती की चीख सुनकर परिवारीजन व गांव के लोग दौड़े तो आरोपी दंपती भाग निकले। गंभीर हालत में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान शनिवार की दोपहर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन


इस मामले में युवती के पिता ने कोतवाली देहात में आरोपी दंपती के खिलाफ मारपीट व जिंदा जलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि अब पहले से दर्ज मारपीट व जिंदा जलाने के मुकदमे में गैर हत्या की धारा तरमीम की जाएगी।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर वैरिया गांव के रहने वाले श्यामू की पड़ोस के लल्लू से रंजिश चल रही है। शुक्रवार देर रात गर्मी के कारण श्यामू की बेटी माला देवी (18) घर से बाहर निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह घर के बाहर टहल रही थी, तभी पड़ोसी लल्लू अपने घर से बाहर निकला और माला देवी को पीटने लगा। श्यामू के मुताबिक इसी बीच लल्लू की पत्नी भी वहां आ गई और दोनों ने मिलकर उसकी बेटी को मारपीटकर जिंदा जला दिए।

श्यामू ने बताया कि आग से जल रही माला की चीख सुनकर परिवारीजन व ग्रामीण दौड़े तो लल्लू व उसकी पत्नी भाग निकले। गंभीर हालत में माला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार की दोपहर बाद उसकी मौत हो गई।


इस मामले में श्यामू ने देहात कोतवाली में लल्लू व उसकी पत्नी के खिलाफ मारपीट व जिंदा जलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि पहले से दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा तरमीम की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed