{"_id":"5713c3744f1c1bba2b10fc8e","slug":"uncontrollable-bus-crushed-the-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बस ने छात्रा को कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू बस ने छात्रा को कुचला
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर नंदनीनगर महाविद्यालय के पास रविवार की दोपहर अपने बड़े भाई के साथ यूपीटीयू की परीक्षा देने आई छात्रा को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे चालक समेत बस को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के उमरीपूरे नौरंग गांव के रहने वाले जगन्नाथ पाल की बेटी गुंजन पाल (18) रविवार को अपने बड़े भाई बाबूराम पाल के साथ मोटरसाइकिल से यूपीटीयू की परीक्षा देने नवाबगंज के नंदनी नगर टेक्निकल महाविद्यालय आई थी।
यहां महाविद्यालय में परीक्षा देने के बाद वह बाहर निकली। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महाविद्यालय के पास बस से कुचलकर छात्रा की मौत होने से वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक को पुलिस ने बस समेत पकड़ लिया और थाने ले आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष नवाबगंज बृजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।