फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two shops in charge of selling fake liquor seized

नकली शराब बेचने के आरोप में दो दुकानें सीज

Sat, 16 Apr 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 16 Apr 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Two shops in charge of selling fake liquor seized
आवेदक सभी औपचारिकताएं पूरी कर 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
आबकारी टीम ने धानेपुर बाजार में शनिवार की दोपहर दो दुकानों पर छापा मारा। छापे के दौरान दोनों दुकानों पर अवैध शराब की बिक्री पायी गई, इस पर दोनों दुकानों को सीज कर दिया गया है। इस कार्रवाई में 200 एमएल की सात बोरा देशी शराब की शीशियां बरामद की गई है। इस मामले में आबकारी उपनिरीक्षक ने तीन लोगों के खिलाफ धानेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिनमे दो लोगों को मौके से हिरासत ले लिया गया है। 
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक रवि विद्यार्थी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि धानेपुर में देशी शराब की अवैध बिक्री हो रही है। शनिवार को धानेपुर ब्लॉक व बस स्टाफ के समीप स्थित दो दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन


दोनों दुकानों पर 200 एमएल की सात बोरा देशी शराब की शीशी व एक बोरा खाली शीशी तथा एक बोरा खाली शीशी के ढक्कन बरामद हुए। आबकारी उपनिरीक्षक ने बताया कि अवैध शराब बेचने के आरोप में कौशल शुक्ला निवासी अचानकपुर कोतवाली नगर बलरामपुर, सुमन जौहरी निवासी कोतवाली नगर बलरामपुर व केसरीनंदन गुप्ता निवासी पूरब गली थाना धानेपुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें कौशल शुक्ला व केसरी नंदन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि केसरीनंद बलरामपुर  से देशी शराब की शीशी लाकर यहां उपलब्ध कराता था, जिसमें सुमन जौहरी व कौशल शुक्ला शराब भरकर बेचते थे। दोनों दुकानों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed