{"_id":"590f63f74f1c1bdc558510db","slug":"two-reindeer-dogs-naught-death-of-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हिरन को कुत्तों ने नोंच डाला, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो हिरन को कुत्तों ने नोंच डाला, एक की मौत
Amarujala
Updated Sun, 07 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। चिलचिलाती धूप और गर्मी की तपिश के कारण जंगल से भटक कर हीरापुर कमियार गांव पहुंचे दो हिरन को कुत्तों ने नोंच डाला। एक हिरन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक हिरन को गांव वालों ने बचा लिया। ग्रामीणों ने वन दरोगा को इसकी सूचना दी है।
उनके घायल हिरन को उनके सुपुर्द किया जाएगा। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के नगवा कला गांव के रहने वाले मनोज तिवारी ने बताया कि रविवार दोपहर गर्मी के कारण जंगल से भटकर दो हिरन क्षेत्र के हीरापुर कमियार गांव में पहुंच गए।
यहां कुत्तों ने दोनों को दौड़ा लिया और नोंच डाला। एक हिरन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गांव वालों ने दूसरे हिरन को बचा लिया। वन दरोगा अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि रेक्सडिय़ा गांव में हिरन को कुत्तों ने दौड़ाया था, इसकी सूचना गांव वालों ने दी है।
विज्ञापन
मगर हीरापुर कमियार में हिरन के मौत की सूचना उन्हें नहीं मिली है। जबकि नगवाकला गांव के मनोज तिवारी का कहना है कि वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी गई है, टीम के लोगों ने आश्वासन दिया है कि वह मौके पर पहुंच रहे हैं।