फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   two men,s thrashed uncontrollable truck, death

बेकाबू ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, मौत

Sat, 08 Oct 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 08 Oct 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
two men,s thrashed uncontrollable truck, death
वैन हादसे ने उजाड़े कई घर - फोटो : अमर उजाला
गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर पराग डेयरी के पास शनिवार को दोपहर तेज रफ्तार एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। दुर्घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में एक साथ दो युवकों की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के सिसई इटवा गांव के रहने वाले रामसराधी का बेटा अच्छे (22) अपने बुआ के बेटे विश्वनाथ (20) पुत्र गुरुसरन के साथ मोटरसाइकिल से शनिवार की सुबह किसी काम के सिलसिले में मुख्यालय आने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन


इसी दौरान जब वह दोनों गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर पराग डेयरी के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे अच्छे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विश्वनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आनन-फानन में विश्वनाथ को किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। वहीं, हादसे में युवकों की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed