{"_id":"5c8d3ad7bdec22144763230b","slug":"two-held-in-bribe-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौभाग्य योजना में अवैध वसूली पर दो को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौभाग्य योजना में अवैध वसूली पर दो को दबोचा
Sat, 16 Mar 2019 11:35 PM IST
रमेश रमेश
amar ujala
amar ujala
Published by: रमेश रमेश
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के जमधरा गांव के ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने सौभाग्य योजना में अवैध वसूली करने वाले दो लोगों को धर दबोचा है। पुलिस ने एसडीओ को सूचना देकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने शनिवार को कोतवाली में प्रदर्शन कर धन उगाही करने का आरोप लगाया।
ग्रामीण राम केतार, हीरालाल, शिव कुमार, राज कुमार, राम मनोरथ, रियाज, किशोरी, संदीप, झिंगुर व रामप्यारे आदि का आरोप है कि सौभाग्य योजना में कनेक्शन जोड़ने के नाम पर 2500-2500 रुपये की वसूली दो लोग कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक गैसड़ी कोतवाली मानवेंद्र पाठक ने तत्काल पुलिस को भेजकर दो लोगों को गिरफ्तार करा लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान पीलीभीत निवासी शकील व रेहान के रूप में हुई है। एसडीओ सूचना भेजकर मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।