{"_id":"590cbbbc4f1c1b0646443998","slug":"two-children-die-from-drowning-in-a-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत
Amarujala
Updated Fri, 05 May 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भइया प्रताप आदित्य लघु माध्यमिक विद्यालय धानेपुर के समीप स्थित तालाब के किनारे शुक्रवार को खेलने गए तीन बच्चों में से दो बच्चों की तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई।
दो दोस्तों को तालाब में डूबते देख तीसरा दौड़कर अपने घर पहुंचा और परिवार वालों को बताया। मगर जब तक परिवार के लोग तालाब पहुंचे दोनो बच्चों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तालाब से दोनों शवों को निकलवाकर परिवार के लोगों को सौंप दिया।
कस्बा धानेपुर के रहने वाले राजेन्द्र सोनी को बेटा राज सोनी (10), घनश्याम सोनी को बेटा अर्जुन प्रसाद सोनी (12) व भवानी सोनी को बेटा अंशू सोनी (12) कस्बे के एक स्कूल में तीसरी के छात्र हैं। तीनों में दोस्ती थी, इसलिए तीनों एक साथ शुक्रवार की दोपहर बाद कस्बे के भइया प्रताप आदित्य लघु माध्यमिक विद्यालय के समीप स्थित तालाब के पास खेलने गए थे।
विज्ञापन
अंशु ने बताया कि राज व अर्जुन ने उससे तालाब में नहाने के लिए कहा। मगर उसने नहाने से इन्कार कर दिया तो वह दोनों नहाने के लिए तालाब में उतर गए और उसे अपने कपड़े की रखवाली करने के लिए दे दिया।
अंशु के मुताबिक दोनों ने तालाब में नहा रहे थे तभी अचानक गहरे पानी में चले गए। दोनों डूबने लगे तो दहशत से चिल्लाने लगे। अंशु ने जब उन्हें डूबते देखा तो भागकर अपने घर पहुंचा और परिवार के लोगों को दोनों के डूबने की बात बताई।
मगर जब तक अंशु के परिवार के लोग तालाब पर पहुंचे दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कस्बे व गांव वालों की मदद से तालाब से दोनों बच्चों के शवों को निकलवाकर उनके परिवार वालों को सौंप दिया। थाना धानेपुर के उपरिक्षक अश्विनी पांडेय ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों को पंचायतनामा करके परिवार वालों को सौंप दिया गया है।