फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Trying to burn the bookie of the country liquor shop

देशी शराब की दुकान के मुनीम को जिंदा जलाने की कोशिश

Sun, 21 May 2017 10:19 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sun, 21 May 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय नगर के मोहल्ला गोविंदबाग निकट सब्जी मंडी में संचालित देशी शराब की दुकान के मुनीम को शनिवार देर रात कुछ दबंगों ने दुकान के अंदर ही जिंदा जलाने की कोशिश की। दुकान मालिक का कहना है कि कुछ लोग उससे रंगदारी मांग रहे हैं।
विज्ञापन


रंगदारी न मिलने पर ही दुकान में आग लगाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मोहल्ला गोविंद बाग सब्जी मंडी के निकट अभिषेक सिंह को देशी शराब की दुकान का ठेका मिला है। दुकान में ग्राम अजबनगर निवासी कन्हैया लाल जायसवाल अधिकृत मुनीम हैं।
विज्ञापन


अभिषेक ने बताया कि अप्रैल में उसकी दुकान के निकट बीयर की नई दुकान खोली गई थी। लोगों ने विरोध किया तो बीयर की दुकान हटा ली गई। इसी बीच कुछ लोग मेरे ऊपर भी दुकान चलाने के लिए एक लाख रुपए की रंगदारी मांगने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनीम कन्हैया लाल ने बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे वह दुकान बंद कर अंदर सो रहे थे। इसी बीच कमरे में धुंआ भर गया। घुटन होने पर वह जगा तो दुकान में आग लगी थी। शटर के नीचे से किसी ने जलता हुआ कपड़ा दुकान के अंदर डालकर दुकान जलाई थी।


कन्हैया किसी तरह जान बचाकर दुकान से बाहर निकले और शोर मचाना शुरू कर दिया। कन्हैया के सूचना पर डायल 100 की पुलिस मौके पर पहुंची थी। दुकान मालिक का आरोप है कि रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने ही दुकान में आग लगाकर मुनीम को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की है। नगर कोतवाल एसके त्रिपाठी ने बताया कि देशी शराब दुकान के मुनीम कन्हैया लाल ने तहरीर दी है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed