फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   truck driver killed in Kudurkihi sugar mill

कुंदुरखी चीनी मिल में ट्रक चालक की हत्या

Sun, 06 Nov 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 06 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
truck driver killed in Kudurkihi sugar mill
murder
अशोकपुर परसहवा गांव का रहने वाला ट्रक चालक शिवदायलगंज कटरा से कोयला लादकर कुंदुरखी चीनी मिल आया था। कोयला अनलोडिंग को लेकर कुंदुरखी चीनी मिल के पोकलैंड चालक से हुई कहासुनी में ट्रक चालक की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए मिल अधिकारियों की मिलीभगत से शव को कोयले के ढेर में छिपा दिया गया। रविवार को उसका शव मिला। इस मामले में ट्रक चालक के छोटे भाई ने थाना मोतीगंज में कुंदुरखी चीनी मिल के पावर प्लांट के यूनिट हेड समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के अशोकपुर परसहवा गांव निवासी रामशंकर गोस्वामी ने बताया कि उसका बड़ा भाई राकेश गोस्वामी वजीरगंज के नौबस्ता गांव के रहने वाले जनार्दन मिश्रा का ट्रक चलाता था।
विज्ञापन


रामशंकर के मुताबिक चार अक्तूबर को उसका भाई राकेश शिवदयालगंज कटरा से ट्रक पर कोयला लादकर कुंदुरखी चीनी मिल के पावर प्लांट गया था। वहां शाम छह बजे उसने मिल में एंट्री की। इसके बाद कोयला अनलोडिंग को लेकर राकेश की मिल के पोकलैंड चालक एजाज खान से कहासुनी हो गई। इससे एजाज ने अनलोडिंग वाचेट से राकेश पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामशंकर के मुताबिक राकेश का दाहिना हाथ कटा था, वह गायब है। रामशंकर का आरोप है कि हत्या का साक्ष्य छिपाने के लिए पावर प्लांट के यूनिट हेड प्रशांत जैन व एचआर हेड प्रमोद त्रिपाठी ने एजाज से मिलीभगत कर शव को कोयले के ढेर में छिपा दिया।

रामशंकर ने बताया कि जब उसका भाई दो दिनों तक घर नहीं पहुंचा तो ट्रक मालिक जनार्दन के साथ वह भाई की तलाश में मिल के पावर प्लांट पहुंचा, वहां उसके भाई का शव हापड़ (कोयले लोडिंग-अनलोडिंग का स्थान) पर पड़ा मिला। सूचना पर सीओ मनकापुर विजय आनंद व थानाध्यक्ष मोतीगंज ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।


इस मामले में रामशंकर ने थाना मोतीगंज में कुंदुरखी चीनी मिल के पावर प्लांट के यूनिट हेड प्रशांत जैन, एचआर हेड प्रमोद त्रिपाठी व पोकलैंड चालक एजाज खान के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मोतीगंज डीपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, मिल के एचआर हेड प्रमोद त्रिपाठी का कहना है कि ट्रक चालक राकेश के साथ खलासी नहीं था, इसलिए वह ट्रक का डाला खोल रहा था, जिससे वह कोयले में दब गया। उन्होंने कहा कि हत्या व शव छिपाने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed