{"_id":"7d901f039418715e7691ca3807447899","slug":"three-women-killed-in-accidents-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन महिलाओं की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में तीन महिलाओं की मौत, तीन घायल
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग हादसों में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर लाया गया, जहां से दो महिलाओं को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
खोड़ारे थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव की रहने वाली शफीकुननिशा (35) पत्नी राजू सोमवार दोपहर खोड़ारे जाने के लिए अपने पांच साल के बेटे इलियास के साथ निकली थी।
वह अहिरौली गांव के पास पहुंची थी, तभी पीछे से एक बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इलियास घायल हो गया। उसका सीएचसी गौराचौकी में इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
वहीं, उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के मुकुन्दपुर पुल्हारी टिकुर गांव निवासी सांवला देवी पत्नी आनन्दे दवा लाने के लिए दोपहर बाद रगड़गंज बाजार गई थी।
वहां से वह टैंपो से लौट रही थी। तभी रगड़गंज-उमरी मार्ग पर आदमपुर गोंदौरा गांव के पास टैंपो अचानक पलट गया। जिससे सांवला देवी (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ननका (48) पत्नी बेचन निवासी सौनौली वैश्यनपुरवा, बरजोर नगर की रहने वाली बड़का (40) पत्नी राजितराम, फूलमती (42) पत्नी शिवदीन घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी बेलसर लाया गया, जहां से फूलमती व बड़का को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उधर, इटियाथोक थाना क्षेत्र के दुल्हापुर पहाड़ी गांव के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद की पत्नी रुपबाला (55) को रविवार देर शाम उसके घर के समीप ही एक चौपहिया गाड़ी ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गई थी। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया।