फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   three lacs looted from the accountant

मुनीम से लूटे तीन लाख रुपये

Tue, 09 Aug 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Tue, 09 Aug 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
three lacs looted from the accountant
लूट
गल्ला व्यवसायियों से तगादा कर अपने एक साथी के साथ बाइक से सोमवार देर शाम लौट रहे व्यवसायी के मुनीम से बरुआ चक के समीप बाइक सवार लुटेरों ने तमंचा सटाकर साढे़ तीन लाख रुपये लूट लिए। इस मामले में गल्ला व्यवसायी ने थाना मोतीगंज में मंगलवार को बाइक सवार दो लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


शहर के रानी बाजार के रहने वाले थोक गल्ला व्यवसायी गनेशकुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह उनका मुनीम मंगरु यादव निवासी बूढ़ा देवर कोतवालीनगर अपने साथी पवनकुमार के साथ फुटकर गल्ला व्यवसायियों से तगादा करने बाइक लेकर निकला था।
विज्ञापन


दोनों बाबागंज, धानेपुर व मोतीगंज बाजार में व्यवसायियों से तगादा करने के बाद साढे़ तीन लाख रुपये लेकर लौट रहे थे। रास्ते में बरुआचक मार्ग पर पावर हाउस मोड़ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचा सटाकर साढे़ तीन लाख रुपये लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में गल्ला व्यवसायी गनेशकुमार ने थाना मोतीगंज में बाइक सवार दो लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मोतीगंज डीपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। अब तक की जांच में लूट संदिग्ध पाई गई है।एसओ के मुताबिक मुनीम व उसका साथी एक्सीडेंट में घायल हुए हैं। दोनों ने लूट की फर्जी सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed