{"_id":"57bde0b44f1c1b8811d4f107","slug":"three-crooks-finally-picked-gun-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बदमाश दबोचे, असलहा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बदमाश दबोचे, असलहा बरामद
अमर उजाला/गोंडा
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
तीन शातिर लुटेरे धरे गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाट टीम व कटरा थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर आठ अगस्त को बैंक मैनेजर से लूटे गए कैश बैग को बरामद कर लिया और तीन आरोपियों के पास से असलहा व बैंक स्लिप लगे तीन लाख 500 रुपये बरामद किए। इस बात का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आठ अगस्त को कटुआनाला स्थित इलाहाबाद बैंक मैनेजर व सहायक मैनेजर से कैश बैग रायपुर गांव के पास बदमाशों ने लूट लिया था।
कटरा थाना क्षेत्र में हुई वारदात के खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक आरके सिंह के नेतृत्व में स्वाट टीम व कटरा थाना के प्रभारी विनोद यादव को लगाया गया। एसपी ने बताया कि बुधवार को स्वाट टीम प्रभारी अतुल व विनोद यादव की अगुवाई में दिलीप सिंह निवासी कोल्हार गांव पचपुती जगतापुर थाना मनकापुर, आलोक दूबे उर्फ आनंद दूबे उर्फ टाइगर निवासी मछियाकला थाना चंदौली जनपद चंदौली तथा सोनू उर्फ रुद्र प्रताप सिंह उर्फ सूर्य प्रताप सिंह निवासी रसूलाबाद थाना कैसरगंज बहराइच को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि संतोष वर्मा निवासी दुहेलवा थाना पयागपुर बहराइच, छोटकऊ मिश्रा निवासी लच्छनपुरवा पयागपुर बहराइच फरार चल रहे हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से तीन लाख 500 रुपये नकद बैंक की पर्ची लगी हुई तथा लूटा गया कैशबैग व एक रिवॉल्वर 32 बोर,कारतूस आदि बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी अतुल चतुर्वेदी व विनोद यादव की टीम ने गौरवाजानीपुर मोड़ पर बाइक से जा रहे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। लेकिन पुलिस ने बदमाशों को घेर कर पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सब बहराइच जेल में बंद थे और एक दूसरे के संपर्क में आए थे। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरूद्व में लूट, डकैती व रंगदारी के कई अभियोग उत्तर प्रदेश व झारखंड के कई जनपदों में पंजीकृत है। उक्त गिरोह का सरगना व मास्टर माइंड दिलीप सिंह है जो अभी चार माह पूर्व बहराइच जेल से छूटा है।