{"_id":"5772b9b94f1c1bcb7379c594","slug":"the-young-man-s-killing-with-the-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू से युवक की हत्या
अमर उजाला/गोंडा
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
करनाल में तेजधार हथियार से युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
चाकू से गोदकर सोमवार की रात एक अज्ञात युवक की हत्या कर दी गई। हत्या कर उसका शव गोंडा-कटरा मार्ग पर चंदवतपुर गांव के पास सड़क किनारे खाईं में फेंक दिया गया। मंगलवार को सुबह खाईं में युवक का शव पड़ा पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी आरके सिंह व सीओ विजय आनंद ने घटना की जानकारी ली। उन्होंने नगर कोतवाल को घटना का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गोंडा-कटरा बाजार मार्ग पर मंगलवार को चंदवतपुर गांव के पास ग्रामीणों ने सुबह देखा कि रोड किनारे खाईं में अर्धनग्न अवस्था में एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव पड़ा है।
बताया जाता है कि युवक के चेहरे, गले व सीने में धारदार हथियार के कई गहरे जख्म के निशान हैं। सड़क किनारे युवक का शव पड़ा होने की जानकारी के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। फिलहाल कोई भी व्यक्ति युवक के शव की पहचान नहीं कर सका।
विज्ञापन
शव देखने से लगता है कि युवक की बीती देर शाम हत्या कर शव को लाकर यहां फेंका गया है। युवक के बदन के जख्म इस बात की गवाही दे रहे हैं कि इसकी हत्या बेरहमी से की गई है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल युवक की पहचान का है कि यह कौन है और कहां का रहने वाला है। इसकी इतनी बेरहमी से हत्या क्यों की गई और इस वारदात को अंजाम देने वाले लोग कौन से हैं। फिलहाल अभी इसकी कोई सुरागरसी नहीं हो सकी है।
लोगों ने घटना की जानकारी सुबह ही कोतवाली देहात पुलिस को दी। देहात कोतवाल दिनेश कुमार विष्ट ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। युवक के शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
जिस अज्ञात युवक की हत्या कर शव चंदवतपुर गांव के पास फेंका गया है। उसके चेहरे, सिर, गले व कंधे पर धारदार हथियार के दस गहरे निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम में उसके बदन पर 10 गहरे जख्म के निशान मिले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस युवक की हत्या किसी रंजिश को लेकर हुई है। हालांकि पुलिस को भी हत्या के मोटिव की तलाश है। जो उसके सबसे पहले पहचान होने के बाद ही संभव है।
एएसपी गोंडा आरके सिंह ने कहा कि अज्ञात युवक है, उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। लगता है कि उसकी हत्या करके शव को यहां फेंका गया है। पहचान होने के बाद ही हत्या करने के कारणों व हत्या करने वालों के बाबत जानकारी हो सकेगी। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा होगा।