फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The young man murder with the knife

युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Sun, 11 Sep 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर Updated Sun, 11 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
The young man murder with the knife
प्रतीकात्मक तस्वीर
उतरौला कोतवाली क्षेत्र के श्रीदत्तगंज बाजार निवासी युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक का गला भी काट दिया गया है। देर रात घर से  नित्यकर्म के लिए खेत की तरफ गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या के कारणों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के  अनुसार पटेल नगर निवासी मुनव्वर (45) पुत्र मोहम्मद हनीफ श्रीदत्तगंज बाजार  में संचालित मदरसे मे चतुर्थ श्रेणी कर्मी था। मुनव्वर घर पर मिठाई के  डिब्बे बनाने का भी काम करता था। मृतक शनिवार को रात करीब 10:30 बजे घर से  नित्यकर्म के लिए खेत की तरफ गया था। रात में मृतक घर वापस नहीं लौटा।  
विज्ञापन


रविवार सुबह नगर कोतवाली क्षेत्र में मृतक का शव गांव के बाहर स्थित कांधभारी बांध के निकट खून से लथपथ पाया गया। मृतक का गला चाकू से कटा पाया गया। शरीर पर भी चाकू के कई निशान हैं। मुनव्वर की हत्या क्यों और किसने की इस बात का जवाब परिवारीजन नहीं दे पा रहें है। मौके पर पहुंचे नगर कोतवाल  पीएन तिवारी ने शव को कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मृतक के भाई मुराद अहमद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल  सका है। मृतक के भाई मुराद अहमद ने बताया कि मृतक तथा उन लोगों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मृतक की हत्या क्यों और किसने की इस बात की जानकारी हम लोगों को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed