फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The woman Suicide with their two children jumping in front of train

ट्रेन के सामने कूद दो मासूमों संग महिला ने दी जान

Mon, 21 Mar 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Mon, 21 Mar 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
The woman Suicide with their two children jumping in front of train
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-गोंडा रेलखंड के मैजापुर रेलवे स्टेशन के समीप छिटनापुर रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार की दोपहर बाद पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला अपने मासूम बच्चों संग ट्रेन के सामने कूद गई। जिससे तीनों की कटकर मौके पर ही मौत हो र्गई।
विज्ञापन


सूचना पर गांव के लोगों का वहां जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना कटरा बाजार क्षेत्र के भैरमपुर गांव का राजेश सिंह दिल्ली में रहकर व्यवसाय करता है। उसकी पत्नी संगीता सिंह (23) अपने मासूम बेटे अभिषेक सिंह (5), मीरा सिंह (3) के साथ यहां रह रही थी।
विज्ञापन


पारिवारिक कलह से तंग आकर संगीता सोमवार की दोपहर बाद अपने मासूम बच्चों को लेकर रेलवे ट्रैक की ओर निकल पड़ी। चरवाहों ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास वह अपने बच्चों संग खड़ी थी। चरवाहों की माने तो खुदकुशी के इरादे से रेलवे ट्रैक के पास आई थी, इसका उन्हें अंदाजा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन के आने पर वह दोनों बच्चों को लेकर ट्रेन के सामने कूद गई जिससे तीनों की कटकर मौत हो गई। मौत की सूचना पर गांव के लोगों को वहां जमावड़ा लग गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत तीनों शवों को पोस्टमार्टम के   लिए भेज दिया है। घटना के बाद से संगीता के ससुर धनलाल समेत परिवार के लोग गायब है। रेलवे ट्रैक के पास एक बुजुर्ग महिला मिली, गांव के लोग उसे संगीता की सास बता रहे हैं।


पुलिस मामले की पड़ताल के लिए महिला से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष कटरा बाजार राहुल यादव ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed