{"_id":"589f4c234f1c1b2b6237903d","slug":"the-whole-family-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने पूरे परिवार को किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने पूरे परिवार को किया लहूलुहान
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनकापुर कोतवाली से मात्र आधा किलोमीटर दूरी पर शुक्रवार देर शाम हिस्ट्रीशीटर के साथ आए करीब 14 दबंग एक परिवार पर कहर बनकर टूट पड़े। पूरे परिवार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जब घर के पुरुष डर के मारे भाग गए तो महिलाओं को अपना निशाना बनाया।
बुजुर्ग महिला को मारकर घायल कर दिया जिसमें उसका दाहिना हाथ टूट गया और उसकी बहू को भी जमकर पीटा और अभद्रता की। इतना ही नहीं जब बच्चे बचाने दौड़े तो उन्हें भी पीट कर घायल कर लिया। करीब एक घंटे तक चले उत्पात में दबंगों ने घर के सामने लगे गेट को तोड़ दिया।
बाइक तोड़ दी और घर के बर्तन तक तोड़ डाले। इतना ही नहीं घर के पास खड़ी ट्राॅली को भी पलट दिया। इस मामले को लेकर जब पीड़ित परिवार रात दस बजे के करीब कोतवाली पहुंचे तो उन्हें पुलिस वालों ने भगा दिया।
विज्ञापन
बाद में इस मामले में कोतवाली मनकापुर में हिस्ट्रीशीटर समेत पांच नामजद व अन्य के खिलाफ मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के बंदरहा गांव की रहने वाली महिला मीरा जायसवाल ने बताया कि उसकी कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के भिटौरा गांव के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर अजय सिंह से जमीन की रंजिश चल रही है।
इसी रंजिश को लेकर शुक्रवार की दोपहर हिस्ट्रीशीटर अजय अपने एक दर्जन साथियों संग उसके घर पर आ धमके और उसे घर से खींचकर बाहर निकाल लिया। महिला ने बताया कि अजय और उसके साथियों ने उसे मारपीटकर उसके साथ अभद्रता किया।
महिला की चीख सुनकर उसके बच्चे दौड़े तो हिस्ट्रीशीटर के साथियों ने बच्चों के आंख लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया। महिला के मुताबिक बच्चों ने उसके पति व सास को बुलाया तो हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने उसके पति व सास को भी जमकर पीटा।
हिस्ट्रीशीटर ने उसकी सास को लाठी से मारकर दाहिना हाथ तोड़ दिया। शोर शराबा होने पर आस-पास के लोग दौड़े तो हिस्ट्रीशीटर धमकी देते हुए भाग निकले। लेकिन जाने से पहले पूरे घर को कबाड़ा बना दिया। घर के सामने लगे गेट को तोड़ दिया। बाइक तोड़ दिया और ट्राली भी पलट दी।
महिला ने कोतवाली मनकापुर में हिस्ट्रीशीटर अजय सिंह, कक्कू, पप्पू, अमरेन्द्र, बाबूलाल व अन्य के खिलाफ बलबा, मारपीट, दुष्कर्म के प्रयास व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला का आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर अजय सिंह लकड़ी माफिया है और उसके खिलाफ 17 मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।