फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The two sides clashed in electoral rivalry

चुनावी रंजिश में दो पक्ष भिड़े

Mon, 14 Dec 2015 11:09 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
सिसई जंगल गांव के मजरा पांडेय पुरवा में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में सोमवार की शाम जमकर मारपीट हुई। इसमें ग्राम प्रधान समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी खरगूपुर में इलाज कराया गया है।
विज्ञापन


इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाना खरगूपुर में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खरगूपुर थाना क्षेत्र के सिसई जंगल गांव के मजरा पांडेय पुरवा के रहने वाले विजयी प्रत्याशी नकछेद ने बताया कि वह ग्राम प्रधान पद के लिए प्रत्याशी थे।

इसी गांव से सरोजा देवी भी प्रत्याशी थीं। मतगणना के बाद वह जीत गया। इसी रंजिश को लेकर सोमवार देर शाम सरोजा देवी के बेटे रक्षाराम से उसकी मारपीट हो गई।
विज्ञापन


मारपीट में नकछेद (55), उसका बेटा मंशाराम (25), राघवराम (22) व दूसरे पक्ष के रक्षाराम (30) व राजवंती देवी पत्नी रक्षाराम (28) घायल हो गए। घायलों का सीएचसी खरगूपुर में इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed