फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The two groups clashed in the election rivalry, firing

चुनावी रंजिश में भिडे़ दो गुट, चलीं गोलियां

Thu, 29 Sep 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 29 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
The two groups clashed in the election rivalry, firing
फाय‌र‌िंग
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के उपाध्यायपुर ग्रंट गांव में चुनावी रंजिश को लेकर बुधवार देर रात दो गुटों में भिड़ंत हो गई। मारपीट के दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट से उपाध्यायपुर गांव गूंज उठा। इस दौरान एक गुट से ग्राम प्रधान एवं उसके पिता तो दूसरे गुट से कोटेदार समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर लाया गया। जहां से ग्राम प्रधान के पिता समेत दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले दोनों तरफ से कोतवाली मनकापुर में तहरीर दी गई। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के उपाध्यायपुर ग्रंट गांव के ग्राम प्रधान अनिल कुमार के पिता आज्ञाराम की उसके गांव के रहने वाले कोटेदार अनिरुद्ध यादव से चुनाव की रंजिश चल रही है। इसी को लेकर बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों गुटों के लोगों में भिड़ंत हो गई। ग्राम प्रधान के पिता का आरोप है कि अनिरुद्ध यादव अपने आधा दर्जन साथियों संग उसके घर पर आ धमके और उसके ग्राम प्रधान बेटे अनिल कुमार को लाठी-डंडे से पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज्ञाराम ने बताया कि मारपीट के दौरान वह और उनका बेटा अनिल घायल हो गए। दूसरे गुट के अनिरुद्ध यादव का आरोप है कि वह बुधवार की शाम मछली बाजार गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में ग्राम प्रधान अनिल कुमार व उसके पिता आज्ञाराम ने अपने साथियों संग उस पर हमला कर दिया।

अनिरुद्ध का आरोप है कि ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने तमंचे कई राउंड गोलियां बरसाते हुए उसे गोली मार दी। जिससे अनिरुद्ध, उसके साथी देवता प्रसाद व सूर्यमणि घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर लाया गया। जहां से आज्ञाराम व अनिरुद्ध को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


इस मामले में कोतवाली मनकापुर में एक गुट के आज्ञाराम व दूसरे गुट के अनिरुद्ध यादव ने तहरीर दी है। कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक अंगद राय का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed