फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The robbers ransacked in the house

डकैतों ने घर में की लूटपाट

Thu, 03 Nov 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 03 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
The robbers ransacked in the house
लूटपाट के बाद बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
 उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के बाबा मठ गांव के मजरा बरौली के एक घर में बुधवार देर रात बोलेरो से आए डकैतों ने धावा बोल दिया। डकैतों ने घर वालों को धमकाकर आठ हजार रुपये व डेढ़ लाख के गहने लूट लिए। विरोध करने पर युवती समेत तीन लोगों को मारपीटकर घायल कर दिया। घायलों का सीएचसी बेलसर में इलाज कराया गया है। इस मामले में थाना उमरीबेगमगंज में डकैतों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के बाबा मठ गांव के मजरा बरौली के रहने वाले उदयपाल सिंह ने बताया कि बुधवार की रात घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद मड़हे में सो रहे थे। उदयपाल के मुताबिक रात करीब 12 बजे एक बोलेरो से आए 10 डकैतों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। सभी बदमाश असलहा व लाठी-डंडा लिए थे। उदयपाल ने बताया कि जब उन्होंने घर में घुसे डकैतों को ललकारा तो डकैतों ने लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


उनकी चीख सुनकर जब घर के अंदर सो रहे उनके भाई अवधकिशोर व उनकी भतीजी अशीषा सिंह उन्हें बचाने दौड़ी तो डकैतों ने उन दोनों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। डकैतों ने घर के सभी सदस्यों को असलहे के बल पर बंधक बना लिया और एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डकैतों ने घर में जमकर लूटपाट की। उदयपाल ने बताया कि डकैत घर से आठ हजार रुपये, सोने की चेन, मांगवेंदी, अंगूठी, झमकी व पायल उठा ले गए। उदयपाल ने लूटे गहनों की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई है।

डकैतों के जाने के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने सभी को कमरे से बाहर निकाला और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उदयपाल व अशीषा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी, जबकि अवधकिशोर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


इस मामले में उदयपाल सिंह ने थाना उमरीबेगमगंज में बोलेरो सवार डकैतों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed