{"_id":"56e84c834f1c1b05428b4638","slug":"the-miscreants-attacked-two-houses-the-couple-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में बदमाशों का धावा, दंपती को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों में बदमाशों का धावा, दंपती को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटियाथोक थाना क्षेत्र के भवनियापुर गांव में सोमवार देर रात बदमाशों ने दो घरों में धावा बोलकर लूटपाट का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने विरोध करने पर दंपती को लाठी-डंडों से मारपीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बदमाश मौके से भाग निकले।
इस मामले में इटियाथोक थाने में छह बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के भवनियापुर गांव के रहने वाले अब्दुल वहाब ने बताया कि सोमवार देर रात वह अपने घर के अंदर बरामदे में सो रहा था। तभी बाउंड्रीवाल फ ांदकर छह बदमाश आंगन में घुस आए।
अब्दुल वहाब ने बताया कि विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें और उनकी पत्नी आसिया को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद लूट का प्रयास किया, मगर शोर सुनकर लोग जाग गए तो बदमाश यहां से भाग निकले।
विज्ञापन
बदमाशों ने इसके बाद पड़ोस के टहलू के घर में धावा बोला, मगर आसपास के लोगों के जाग जाने पर शोर मचाने से वहां से भी फरार हो गए। इस मामले में अब्दुल वहाब ने थाना इटियाथोक में बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक फणींद्र सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।