फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The farmers killed by lightning

बिजली गिरने से किसान की जान गर्ई

Fri, 17 Jun 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Fri, 17 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
The farmers killed by lightning
बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के कोहडौरा गांव में शुक्रवार को अचानक बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर खेत में हल चला रहे किसान की मौत हो गई। वहीं, बगल के खेत में मौजूद युवक बिजली की चपेट में आकर झुलस गया है। घायल युवक को पीएचसी गुगौली में भर्ती कराया गया है। उधर, पहाड़ों पर हुई तेज बारिश के चलते जमधरा पहाड़ी नाले में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन


हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवलगंज के मजरा कोहडौरा निवासी छेदीराम ने बताया कि उनका छोटा भाई ननके (42) शुक्रवार को दिन में करीब तीन बजे खेत में हल चला रहा था। इसी बीच अचानक गिरी बिजली की चपेट में आकर ननके की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, बगल के खेत में मौजूद गांव निवासी केशवराम (25) भी बिजली की चपेट में आकर झुलस गया। केशवराम को पीएचसी गुगौली कला में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के मुताबिक केशवराम की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कल्पराज यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ननके की मौत से उसके बीबी तथा बच्चे अनाथ हो गए हैं। मामले की सूचना हलका लेखपाल को दी गई है। कल्पराज ने यह भी बताया कि पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के चलते गांव के निकट बह रहे जमधरा पहाड़ी नाले में बाढ़ व कटान के हालात पैदा हो गए हैं।


उन्होंने डीएम से दैवीय आपदा में मारे गए किसान के परिवारजनों को शीघ्र सरकारी सहायता दिलाने तथा पहाड़ी नाले से होने वाली कटान पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed