फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The attempt to crush the officer by tractor

खनन रोकने गए लेखपाल को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

Fri, 03 Mar 2017 11:36 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 03 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
। परसपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर आटा गांव में अवैध खनन रोकने गए एक लेखपाल पर दो लोगों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि खनन कर रहे लोगों ने लेखपाल को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। लेखपाल को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा।
विज्ञापन


इस मामले में लेखपाल ने दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व खनन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।   तरबगंज तहसील क्षेत्र के बसंतपुर आटा गांव के लेखपाल बब्बन सिंह के मुताबिक शुक्रवार को उन्हे बसंतपुर आटा में अवैध रूप से बालू खनन किए जाने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


इस सूचना पर जब वह मैके पर पहुंचे तो कुछ लोग ट्रैक्टर ट्राली लेकर अवैध रूप से बालू खनन कर रहे थे। लेखपाल का कहना है कि जब उन्होंने खनन कर रहे लोगों को ललकारा तो बसंतपुर आटा गांव के ही पृथ्वीराज सिंह व उनके बेटे पंकज सिंह ने उन पर जानलेवा हमला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल का आरोप है कि दोनों ने उन्हें ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर जान से मार डालने का प्रयास किया। अपनी  जान बचाने के लिए लेखपाल को वहां से भागना पड़ा। इसकी सूचना लेखपाल ने परसपुर थाने पर दी तो मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक खनन करने वाले लोग जा चुके थे।


लेखपाल बब्बन सिंह ने पृथ्वीराज व उसके बेटे पंकज के खिलाफ परसपुर थाने में जानलेवा हमला करने, सरकार काम में बाधा पहुंचाने व खनन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed