फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teenager shot and abducted, then rape

गोली मारकर किशोरी को अगवा किया, फिर गैंगरेप

Wed, 21 Sep 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 21 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Teenager shot and abducted, then rape
Rape - फोटो : Demo Pic
परसपुर के एक गांव में किशोरी को पड़ोसी युवक ने एक साथी के साथ घर में घुसकर गोली मार दी और फिर दोनों उसे अगवा कर ले गए। लखनऊ ले जाकर दोनों ने किशोरी से गैंगरेप किया। पीड़िता की भाभी ने दोनो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


परसपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसका पति अमृतसर में नौकरी करता है। घर पर वह 15 वर्षीय ननद के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि 16 सितंबर की रात पड़ोसी रामधीरज उसके घर में घुस आया और ननद से दुराचार की कोशिश की। शोर मचाने पर उसने तमंचे से ननद को गोली मार दी।
विज्ञापन


फिर वह एक साथी की मदद से जख्मी हालत में ननद को अगवा कर ले गया। महिला ने अपने पति को खबर दी। इस पर उसने पता लगाकर किशोरी को लखनऊ के राजेंद्र नगर से बरामद कर लिया। महिला का आरोप है कि दोनों युवकों ने वहां उसकी ननद से गैंगरेप किया। महिला ने रामधीरज व एक अज्ञात के खिलाफ परसपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed