{"_id":"5738bd014f1c1b2c3fac701c","slug":"teenager-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी की हत्या
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Sun, 15 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
murder in love
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के छोटका गैंजहवा गांव में रविवार की सुबह एक किशोरी का शव गांव के बाहर पाया गया है। किशोरी के गले तथा चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रविवार को छोटका गैंजहवा निवासी भूखन यादव ने बताया कि शनिवार रात वह अपनी दो बेटियों सुशीला (15) तथा लक्ष्मी (11) के साथ गांव में ही एक शादी समारोह में गए थे।
भूखन ने बताया कि खाना-पीना खाने के बाद सुशीला यह कहकर घर चली आई कि उसे नींद आ रही है। देर रात भूखन तथा निधि भी घर आकर सो गई। रविवार सुबह भूखन खेत में घास काटने चले गए।
विज्ञापन
इसी बीच छोटी बेटी निधि ने खेत में जाकर भूखन को बताया कि सुशीला दीदी घर पर नहीं है। भूखन तथा अन्य ग्रामीण सुशीला की खोज में जुट गए। गांव के बाहर बाग में सुशीला का अस्त-व्यस्त शव पाया गया है।
सुशीला के गले तथा चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। यह भी आशंका जताई जा रही है कि सुशीला को दुष्कर्म के बाद गला दबाकर मारा गया है। थानाध्यक्ष देहात जितेंद्र यादव ने बताया कि भूखन यादव व उनकी बेटी निधि के बयान में विरोधाभास है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या के असली कारणों का पता चल जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।