{"_id":"5c9d0801bdec2214222a86f3","slug":"teenager-jumped-into-the-quano-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने कुआनो नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी ने कुआनो नदी में लगाई छलांग
Thu, 28 Mar 2019 11:14 PM IST
रमेश रमेश
Amar ujala Bureau/Gonda
Amar ujala Bureau/Gonda
Published by: रमेश रमेश
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद से सटे गौर थाना क्षेत्र के शिवाघाट पुल पर बुधवार को शाम करीब चार बजे एक किशोरी पुल पर अपना मोबाइल फोन रख कर कुआनो नदी में कूद गई। उसी वक्त पुल से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गुजर रहे एक व्यक्ति द्वारा ट्रॉली का रस्सा फेंककर उसे बचाने की कोशिश की गई। स्कूल से लौट रही छात्राओं द्वारा भी अपने दुपट्टे का रस्सी बना कर नदी में डाला गया, लेकिन किशोरी को बचाने में सारी कोशिशें नाकाम रहीं।
मोबाइल के जरिए किशोरी की पहचान गौर थाना क्षेत्र के पड़री गांव के निवासी तिलक राम की पुत्री रूबी (15) के रूप में हुई। उसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा फोन से किशोरी के परिवारीजनों व पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची गौर व सोनहा पुलिस गोताखोरों की मदद से किशोरी की लाश को तलाशने में जुट गई। काफी खोजबीन करने के बाद देर रात तक शव का कोई पता नहीं चल सका।
बृहस्पतिवार को पुन: सुबह से ही गोताखोरों द्वारा उसे ढूंढा जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे शिवा घाट पुल से कुछ दूरी पर नदी की गहराई में शैवाल में रूबी की लाश फंसी हुई मिली। पिता के अनुसार बुधवार दोपहर भोजन करने के बाद पत्नी के साथ खेत में काम करने के लिए चला गया था।
विज्ञापन
रूबी घर पर अकेली थी। तभी वह दरवाजा बंद करके बिना कुछ बताए घर से कुछ दूरी पर शिवा घाट पर चली गई और किसी से फोन पर बात करने के बाद नदी में कूद गई। इस बाबत थानाध्यक्ष गौर संजय तिवारी ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है और किशोरी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस सेल को दे दिया गया है। ब्यूरो