फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teacher student beaten with a stick

शिक्षक ने छात्र को डंडे से पीटा

Sat, 24 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 24 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Teacher student beaten with a stick
पिटार्ई से घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
खोड़ारे थाना क्षेत्र के बभनजोत स्थित ग्लोरियस पब्लिक स्कूल के आठवीं के एक छात्र को स्कूल प्रबंधक के भाई व सरकारी विद्यालय के शिक्षक की बात न मानना भारी पड़ गया। शनिवार को प्रबंधक के शिक्षक भाई ने छात्र को इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल कॉपी लिखने के लिए बुलाया तो उसने कॉपी लिखने से मना कर दिया। इस बात से खफा प्रबंधक के शिक्षक भाई ने छात्र को स्कूल ड्रेस का स्वेटर न पहनकर आने की आड़ लेकर डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से छात्र के कपड़े फट गए और उसके हाथ-पैर व गर्दन पर काफी चोटें आई हैं। घायल छात्र को परिवारीजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में छात्र ने खोड़ारे थाने में आरोपी प्रबंधक के भाई के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन



खोड़ारे थाना क्षेत्र के फरेंदा खुर्द गांव के रहने वाले काजी साबिरुलहक ने बताया कि उनका बेटा असफारुलहक (14) बभनजोत गांव के ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में 8वीं का छात्र है। इसी स्कूल के कैंपस में बाबूलाल कमलापुरी इंटर कॉलेज भी संचालित है। इन दोनों स्कूलों के प्रबंधक बाबूलाल के बेटे शिवकुमार मित्तल व विनोद कुमार गुप्ता हैं, जबकि दोनों स्कूलों का संचालन बाबूलाल कमलापुरी का तीसरा बेटा रिंकू गुप्ता करता है।
विज्ञापन


साबिरुलहक ने बताया कि कि उनके घर में दो दिन पहले शादी का कार्यक्रम था, इसलिए बच्चे की स्कूल ड्रेस का स्वेटर साफ नहीं था तो शनिवार को दूसरी जैकेट पहनकर स्कूल चला गया था। छात्र असफारुलहक ने बताया कि स्कूल का स्वेटर न पहनकर आने पर विद्यालय के प्रबंधक के भाई रिंकू ने उसे फटकार लगाई। छात्र का कहना है कि थोड़ी देर बाद रिंकू गुप्ता आए और उससे कॉलेज में चल रही इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल की कॉपी लिखने के लिए कहा। जब उसने कॉपी लिखने में असमर्थता जताई तो रिंकू भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र असफारुलहक का आरोप है कि कॉपी लिखने से मना करने पर रिंकू ने उसे डंडे से उसे जमकर पीटा। पिटाई से छात्र के कपड़े फट गए और उसके हाथ-पैर व गर्दन पर काफी चोटें आईं। घर जाकर छात्र ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। इसके बाद पिता ने उसे एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। इस मामले में छात्र ने आरोपी रिंकू के खिलाफ खोड़ारे थाने में तहरीर दी है।

थानाध्यक्ष खोड़ारे विनोद कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जबकि आरोपी रिंकू का कहना है कि स्कूल ड्रेस न पहनकर आने के कारण विद्यालय के शिक्षक महेश ने उसे डांट दिया था। उनका विद्यालय से कोई लेना-देना नहीं है और न ही उन्होंने छात्र को पीटा है। विद्यालय का संचालन उनके भाई विनोद कुमार गुप्ता करते हैं। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अविनाश दीक्षित ने कहा कि सरकारी स्कूल का शिक्षक विद्यालय न जाकर निजी स्कूल का संचालन कर रहा है तो यह गंभीर प्रकरण है। साथ ही छात्र की पिटाई करना भी शिक्षा के अधिकार अधिनियम का उल्लंघन है। इसकी जांच कराकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 


 छात्र को पीटने का आरोपी रिंकू गुप्ता बभनजोत ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ढढ़ुआ कुतुबजोत में शिक्षक के पद पर तैनात है। आरोप है कि सरकारी स्कूल में शिक्षक होने के बावजूद रिकू अपने रसूख के बल पर कभी स्कूल नहीं जाता और पूरा समय अपने दोनो निजी स्कूलों में व्यतीत करता है।



फोटो-4
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed