फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SUVs beat the rickshaw drivers, two killed

एसयूवी ने रिक्शा चालकों को रौंदा, दो की मौत

Sat, 03 Dec 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sat, 03 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
SUVs beat the rickshaw drivers, two killed
जीप की टक्कर से ध्वस्त हुर्ई ढाबली - फोटो : अमर उजाला
तुलसीपुर थाना क्षेत्र के देवीपाटन गांव में शुक्रवार रात तेज रफ्तार अनियंत्रित एसयूवी ने सड़क के किनारे खाना खाकर सोने जा रहे रिक्शा चालकों को रौंद दिया। हादसे में दो रिक्शा चालकों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। आसपास के लोगों ने गाड़ी तथा उसमें बैठे एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बदलपुर गांव थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती निवासी रिक्शा चालक राम खेलावन ने बताया कि देवीपाटन गांव में सोहनलाल गुप्ता किराए पर रिक्शा देने का कारोबार करते हैं। यहीं पर रहकर हम तथा हमारे साथी रिक्शा चलाकर रोजी रोटी कमाते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 11 बजे वे तथा उनके साथी खाना बनाकर सड़क के किनारे स्थित आवास में सोने जा रहे थे। इसी बीच हरैया की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित एसयूवी ने उन लोगों को रौंद दिया। हादसे में बदलपुर सिरसिया श्रावस्ती निवासी मंसाराम (60), सीताराम (32), लक्ष्मण (38), धर्मेन्द्र (30), सोहनलाल (42) तथा ननकन (28) घायल हो गए। मंसाराम की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सीताराम, लक्ष्मण तथा धर्मेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान सीताराम की भी मौत हो गई। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के बगल स्थित ढाबली से टकराकर रुक गया। गाड़ी में सवार कई लोग अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।


आसपास के लोगों ने गाड़ी में बैठे ग्राम सेखुईनिया निवासी शशांक मणि को पकड़कर वाहन सहित पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष अंगदराय ने बताया कि रिक्शा चालक रंजीत की तहरीर पर अज्ञात वाहन मालिक तथा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed