फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sugarcane loaded tractor-trolley upturned, farmer's death

गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, किसान की मौत

Fri, 30 Dec 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर Updated Fri, 30 Dec 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane loaded tractor-trolley upturned, farmer's death
गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी - फोटो : अमर उजाला
गैसड़ी स्थानीय कोतवाली के निकट शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली नेशनल हाईवे पर पलट गई। घटना में किसान की मौत हो गई तथा ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


गैसड़ी कोतवाल  संपूर्णानंद तिवारी ने बताया कि ग्राम रामनगर उत्तरडीह निवासी शेर बहादुर (55) पुत्र अमीन शुक्रवार सुबह गन्ना लादकर नेपाल बेचने जा रहे थे। कोतवाली के निकट नेशनल हाईवे बौद्घ परिपथ पर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर  पलट गई।
विज्ञापन


गन्ने के नीचे शेर मोहम्मद तथा ट्रैक्टर चालक कल्लू गन्ने के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने दोनों लोगों को बाहर निकाला तथा इलाज के लिए सीएचसी गैसड़ी ले आए। अस्पताल में डॉक्टर ने शेर मोहम्मद को मृत घोषित कर  दिया। ट्रैक्टर चालक का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसी ट्रैक्टर पर उसी गांव के ओमप्रकाश भी बैठे थे। घटना के समय ओमप्रकाश ने कूदकर अपनी  जान बचा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed