फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   student shot, injured

छात्र को मारी गोली, घायल

Thu, 13 Aug 2015 10:41 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में गुरुवार देर शाम कोचिंग में सीट पर बैठने को लेकर विवाद के बाद विपक्षियों ने एक छात्र को दौड़ा कर गोली मार दी। घायल छात्र को जिला चिकित्सालय से रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


एमएलके पीजी कॉलेज बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र कैम्पियरगंज गोरखपुर निवासी शशांक मिश्रा (20) ने बताया कि गुरुवार शाम वह रसायन विज्ञान विषय की कोचिंग पढ़ने टेढ़ी बाजार गया था। कोचिंग में सीट पर बैठने को लेकर शशांक का कुछ छात्रों से विवाद हो गया।
विज्ञापन


शशांक ने बताया कि जैसे ही वह कोचिंग पढ़ कर बाहर निकला और डिग्री काङ्खलेज स्थित छात्रावास जाने लगा। इसी बीच बड़ा पुल चौराहे पर पहले से मौजूद विपक्षियों ने शशांक पर फायरिंग कर दी। गोली शशांक को नहीं लगी। वह जान बचाकर भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच विपक्षियों ने रामलीला मैदान के निकट स्थित गली में शशांक पर दोबारा फायरिंग कर दी। गोली शशांक के दाहिने कंधे पर लगी है। शशांक खुद भागकर जिला अस्पताल पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने शशांक को इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया है।

नगर कोतवाल श्रीनाथ यादव ने बताया कि मामले में अभी तक घायल छात्र की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed