फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   stoped the cheating, people threw the stone

नकल के विरोध पर किया पथराव

Tue, 01 Mar 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Tue, 01 Mar 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
stoped the cheating, people threw the stone

यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया के अलावा विद्यालय के संचालकों व प्रधानाचार्यों की संलिप्तता उजागर हुई है। परसपुर के भिखारी मिश्र बालिका विद्यालय में विद्यार्थी सामूहिक नकल करते दिखे। वहीं, तरबगंज में कुछ लोग नकल कराने पहुंचे। कॉलेज प्रबंधन के विरोध पर लोगों ने विद्यालय पर पथराव कर दिया।

विज्ञापन


करनैलगंज नगर के चित्रगुप्त कॉलेज में एसडीएम ने नकल करते हुए छात्रा को पकड़ा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के दौरान मंगलवार सुबह महाराजा देवीबक्स सिंह इंटर कॉलेज तरबगंज में नकल कराने आए लोगों को प्रबंधन ने जब अंदर नहीं घुसने दिया तो लोग छत पर चढ़ गए और पथराव किया।
विज्ञापन


कॉलेज प्रबन्धन की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग भाग निकले। केन्द्र व्यस्थापक हरिश्चंद ने बताया कि मंगलवार सुबह पहली पाली में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की अंग्रेजी व इंटरमीडिएट की समाजशास्त्र एवं कृषि विज्ञान की परीक्षा चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों को नकल कराने के लिए काफी संख्या में उनके संबंधी कॉलेज के बाहर एकत्र थे, पुलिसकर्मियों ने कई बार उन्हें भगाया। मगर वह डटे रहे। इसी बीच कई लोग कॉलेज की छत पर चढ़ गए, जब विरोध किया गया तो लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।

श्री भिखारी प्रसाद मिश्र बालिका विद्यालय परसपुर में हाईस्कूल की छात्राएं फर्श पर बैठकर सामूहिक नकल कर रहीं थी और बाहर, सड़क के तिराहे पर उड़ाकादल की रखवाली के लिए आदमी लगे हुए थे। वहीं, उड़ाकादल के निरीक्षण में गयादीन सिंह इंटर कॉलेज प्रहलादगंज कर्नलगंज में एक संस्थागत छात्रा नकल करते पकड़ी गई।


सोमवार की शाम को कर्नलगंज नगर के चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में एसडीएम ने छापेमारी की। जिसमें मिली खामियों पर उन्होंने परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक को हटाने का निर्देश डीआईओएस को दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दूबे ने बताया कि सामूहिक नकल की उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed