फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sister and brother flown in the flood waters

बाढ़ के पानी में बह गए सगे भाई-बहन

Sun, 20 Aug 2017 11:14 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sun, 20 Aug 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
 Sister and brother flown in the flood waters
flood - फोटो : अमर उजाला
 गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में रविवार को दवा लेने जा रहे सगे भाई बहन बाढ़ के पानी में बह गए हैं। पीएसी के गोताखोर भाई-बहन की तलाश में जुटे हैं। समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका था।  
विज्ञापन

बता दें कि राप्ती नदी रविवार को भी खतरे के निशान 104.620 मीटर से करीब 13 सेमी ऊपर 104.750 मीटर पर बह रही है। बाढ़ का पानी अभी भी जिले के करीब 200 गांवों में भरा है। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के गुलरिहा अहिरौली गांव में बहादुर की 13 वर्षीय बेटी क्रान्ति तथा तीन वर्षीय बेटा विकास सड़क के किनारे बाढ़ के तेज बहाव में बह गए हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बहादुर पिपरा चौराहे पर रिक्शा व ठेला चलाकर मजदूरी करते हैं। रविवार को क्रान्ती व विकास पिता  बहादुर के पास गांव से पैदल ही दवा लेने जा रहे थे। रास्ते में सड़क के किनारे अचानक विकास बाढ़ के तेज बहाव में बहने लगा। भाई को बचाने के लिए बहन क्रान्ती भी पानी में कूद गई और वह भी बह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही बहादुर की पत्नी रामावती भी मौके पर पहुंची और बच्चों की तलाश में पानी में कूद गई। स्थानीय लोगों ने रामावती को तो बचा लिया लेकिन बच्चों का पता नहीं चल पाया है। एसओ गौरा चौराहा पंकज सिंह ने बताया कि बच्चों की तलाश के लिए पीएसी के गोताखोर लगाए गए हैँ। शव की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed