फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shopper killing in front of the police station

थाने के सामने दुकानदार की हत्या

Sat, 09 Jan 2016 11:01 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Jan 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Shopper killing in front of the police station
वजीरगंज कस्बे के रहने वाले एक दुकानदार की शुक्रवार देर रात घर के बाहर टिनशेड में सोते समय लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में दुकानदार की पत्नी ने वजीरगंज थाने में एक युवक को नामजद करते हुए उसके साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक, सीओ तरबगंज ने मौके पर पहुंचकर लोगों से घटना की जानकारी ली। एसपी ने थानाध्यक्ष को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। है। पुलिस ने दो लोगों को हत्या के आरोप में उठाया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


कस्बा वजीरगंज के थाने के सामने रहने वाले संजय जायसवाल (45) की पत्नी मीना जायसवाल ने बताया कि उसके पति घर के बाहरी हिस्से में बनी दुकान में लाई-चूरे का व्यवसाय करते थे।
विज्ञापन


मीना के मुताबिक उसके पति रोज घर के बाहर टिन शेड के नीचे रात में सोते थे। वह शुक्रवार की रात भी घर के बाहर टिन शेड के नीचे सोए थे।

इसी बीच देर रात किसी ने संजय की लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी। मीना ने बताया कि शनिवार सुबह पांच बजे वह सोकर उठी तो उसके पति का शव बिस्तर पर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव, सीओ विजय आनंद ने मौके पर पहुंचकर लोगों से घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने मीना से पूछताछ की तो उसने प्रेम कुमार जायसवाल निवासी भगोहर और उसके साथियों पर पति की हत्या की आशंका जताई। मीना ने वजीरगंज थाने में प्रेम कुमार जायसवाल व उसके साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने हत्या के मामले में दो लोगों को उठाया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तफ्तीश चल रही है शीघ्र ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

कस्बा वजीरगंज में थाने के ठीक सामने हुई संजय जायसवाल की हत्या के बाद शनिवार को पहुंची फोरेंसिक टीम ने संजय के बिस्तर से खून आदि के नमूने लिए। फोरेंसिक टीम ने तफ्तीश में मदद के लिए मौके पर फोटोग्रॉफी भी की है।


कस्बा वजीरगंज में थाने के ठीक सामने हुई संजय जायसवाल की हत्या के बाद शनिवार को पहुंची डॉग स्क्वॉयड की टीम ने पड़ताल शुरू की तो खोजी कुत्ता संजय जायसवाल के घर के पीछे खड़ंजा रोड तक दौड़ता रहा, मगर हत्यारे का सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed