{"_id":"57191c064f1c1bcf4f8b4bce","slug":"restaurants-dirty","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट्स में छापेमारी, मिली गंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेस्टोरेंट्स में छापेमारी, मिली गंदगी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
fdg
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के आदेश पर नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित होटलों और रेस्टोरेंट्स में सघन छापेमारी अभियान चलाकर नमूने लिए गए। छापेमारी में शहर के नामचीन होटलों में गंदगी का अंबार और बेहद खराब क्वालिटी की खाद्य सामग्रियां पाईं गईं। डीएम ने होटल मालिकों को नोटिस भेजकर एक सप्ताह में जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार शुक्ला आदि की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। टीम द्वारा तीनों होटलों से 50 से अधिक नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। छापेमारी में पुष्पांजलि रेस्टोरेन्ट में जब एसडीएम व सीओ ने एक किलो के मिठाई के डिब्बे की तौल कराई तो पता चला कि प्रत्येक डिब्बे का वजन डेढ़ सौ ग्राम से अधिक है।
विज्ञापन
पूछने पर पता चला कि ग्राहकों को मिठाई डिब्बे के साथ तौल कर दी जाती है। इस प्रकार प्रत्येक एक किलो मीठे पर ग्राहकों को डेढ़ सौ ग्राम से अधिक कम मिठाई दी जाती है। बिल मांगने पर पता चला कि दुकानदार के पास बिल है ही नहीं। डीएम ने इसे धोखाधड़ी मानते हुए कार्रवई करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद टीम ने होटल जेपी पैलेस में छापेमारी की।
विज्ञापन
छापेमारी में होटल में नाबालिग 14 वर्षीय किशोर रोहित कार्य करता पाया गया। किचन में गन्दगियां मिलीं। जेपी पैलेस होटल में टीम द्वारा अरहर की दाल, पनीर, बेसन आदि के सैम्पल लिए गए। टीम द्वारा बहराइच रोड स्थित शर्मा होटल में छापेमारी की गई जहां पर होटल के किचेन में सड़ी हुई पनीर मिली।
पनीर को टीम द्वारा नष्ट कराकर जांच के लिए नमूने सील कर दिए गए। डीएम निरंजन ने बताया कि जनता के स्वास्थ्य के साथ एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ किसी होटल अथवा रेस्टोरेन्ट संचालक को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।