{"_id":"0cacb597472285e97caefd70f8de1328","slug":"refusing-to-marriage-give-to-10-million-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख रुपये नहीं देने पर शादी से इन्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस लाख रुपये नहीं देने पर शादी से इन्कार
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बहन की शादी पूरेथान गांव के रहने वाले एक बेरोजगार युवक से तय की थी। शादी तय होने के बाद युवती की गोदभराई व वर-इच्छा की रस्म भी पूरी हो गई। इसी बीच युवक को नौकरी मिल गई तो वह और उसके परिवारीजन दहेज में युवती के भाई से दस लाख रुपये की मांग करने लगे। जब उसने रुपये देने से इन्कार किया तो शादी तोड़ दी।
इस मामले में मंगलवार को युवती के भाई ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने मामले की जांच थानाध्यक्ष कटरा बाजार को सौंपी है।
उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने की गई शिकायत में बताया कि उसने अपनी बहन की शादी थाना कटरा बाजार क्षेत्र के पूरेथान गांव के रहने वाले उदयभान सिंह के साथ तय की थी।
विज्ञापन
23 नवंबर को तिलक व 4 दिसंबर को शादी होनी थी। शादी तय होने के बाद 22 मार्च को उमरी बेगमगंज क्षेत्र के उत्तरी भवानी मंदिर में गोदभराई की रस्म की गई।
इसके बाद 22 मई को वर-इच्छा की रस्म हुई, जिसमें दो लाख रुपये खर्च हुए थे। पीड़ित के मुताबिक 13 नवंबर को युवक के पिता ने फोन करने उसे अपने घर बुलाया।
जब वह अपने पिता व दो संभ्रांत व्यक्तियों के साथ उनके घर पहुंचा तो युवक, उसके पिता, माता, बहन व बहनोई सभी एकत्र थे।
युवक के पिता ने कहा कि उनके बेटे की नौकरी कृषि विभाग में तकनीकी सहायक के पद पर लग गई है, इसलिए शादी में तय दहेज के अलावा दस लाख रुपये और देने पड़ेंगे।
जब उसने मजबूरी बताते हुए इतनी बड़ी रकम देने से इन्कार किया तो शादी तोड़ दी। पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष कटरा बाजार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।