{"_id":"5717c6aa4f1c1bef378b48aa","slug":"raped-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के बाद मासूम की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के बाद मासूम की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार कोे एक युवक ने छह साल की मासूम बालिका के साथ रेप किया। इसके बाद मासूम का गला घोंट कर हत्या कर दी। युवक ने शव को छप्पर के नीचे गन्ने की पत्तियों से ढक दिया। घर वालों ने खोजबीन की तो बालिका का शव गन्ने की पत्तियों से ढका मिला। वारदात के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन
सूचना पर एएसपी आरके सिंह व तरबगंज पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन की है। तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति पास के गांव में मजदूरी पर गेहूं की कटाई करने गया था। उसकी पत्नी अन्य बच्चों के साथ खेत गई थी। उसकी छह वर्ष की बालिका घर के पास खेल रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान गांव का ही एक 18 साल का युवक बब्लू बालिका को बहलाकर घर ले गया। घर के पास रखे छप्पर में उसक ा मुंह दबाकर रेप किया। घटना की जानकारी किसी को न हो, इस डर से उसने साड़ी से बालिका का गला घोंटकर कत्ल कर दिया। इसके बाद गन्ने की पत्ती से उसक ी लाश को ढककर भाग गया।
विज्ञापन
जब घर पर बालिका का पिता पहुंचा और बेटी नहीं मिली तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू हुई। इस दौरान उसे पता चला उसकी बेटी को गांव का एक युवक उसे अपने घर ले गया है। परेशान पिता व घर वालों ने उसके घर के पास छप्पर में पत्ती हटाकर देखा तो उनके होश उड़ गये। उसकी लाडली बेटी की गर्दन कपड़े से कसी हुई थी। कपड़े अस्तव्यस्त थे।
थोड़ी देर में बालिका की मां भी आ गई। पूरे घर में बेटी के साथ हुए घटना को लेकर कोहराम मच गया। लोगों ने आरोपी युवक की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर बाद थाने की पुलिस व एएसपी आरके सिंह ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पुलिस को मौके से कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं।
एएसपी आरके सिंह ने कहा कि युवक ने बालिका के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी है। हत्या आरोपी बब्लू के खिलाफ रेप व हत्या का केस दर्ज कराया जा रहा है। घटना के बाद से वह फरार है, उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई हैं। उसे जल्द गिरफ्तार क र लिया जाएगा। युवक की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।