{"_id":"597f54954f1c1b59538b4888","slug":"rape-against-woman-turned-towards-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत गई युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत गई युवती से दुष्कर्म
amar ujala
Updated Mon, 31 Jul 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात में घर से खेत को निकली एक युवती से पड़ोस के गांव के रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर जब गांव के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने इस मामले में एक युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के मुताबिक वह रविवार देर रात खेत की तरफ घर से निकली थी।
विज्ञापन
वापस लौटते समय पड़ोस के गांव के गांव के एक युवक ने रास्ते में ही उसे दबोच लिया और पास के एक गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर जब परिजन व गांव के अन्य लोग दौड़े तो आरोपी युवक किशोरी को छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना 100 नंबर पर दी लेकिन आधे घंटे तक 100 डायल के पुलिसकर्मी मौके पर नही पहुंचे। इसके बाद गांव के प्रधान प्रतिनिधि व दो अन्य महिलाओं के साथ पीड़िता व उसके परिजन मनकापुर कोतवाली पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
तहरीर मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सोनू निवासी बल्लीपुर हतवा के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।