{"_id":"57cc61c54f1c1bab30317546","slug":"railwaymen-s-body-was-found-near-the-mankapur-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनकापुर रेलवे स्टेशन के पास मिला रेलकर्मी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनकापुर रेलवे स्टेशन के पास मिला रेलकर्मी का शव
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:32 PM IST
युवक का सिर पत्थरों से कुचल दिया गया था।
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनकापुर रेलवे स्टेशन के पास रविवार को सुबह एक रेलकर्मी का शव संदिग्ध हालात में पड़ा पाया गया। रेलकर्मी के सिर पर चोट के निशान व उसके दोनों हाथ जले मिले हैं, जिससे रेलकर्मियों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
मनकापुर रेलवे स्टेशन के बाहर साइकिल स्टैंड के पास रविवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। उसके सिर पर चोट के निशान व दोनों हाथ जले हुए पाए गए। सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ समेत कोतवाली मनकापुर की पुलिस मौके पर पहुंची।
घटनास्थल कोतवाली मनकापुर क्षेत्र में होने के कारण कोतवाली मनकापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली मनकापुर के एसएसआई राहुल सिंह यादव ने बताया कि शव की शिनाख्त कर ली गई है।
विज्ञापन
एसएसआई के मुताबिक रेलकर्मियों ने युवक की पहचान दिनेश कुमार (32) पुत्र अशरफी लाल निवासी पंचखेड़ा थाना बीघापुर जनपद उन्नाव के रूप में की है। वह मनकापुर में गैंगमैन के पद पर तैनात था।
उन्होंने बताया कि उसकी शनिवार को बीसीएम ट्रैक मशीन की रखवाली करने में ड्यूटी लगी थी। दिनेश के सिर पर चोट के निशान व दोनों हाथ जले हुए पाए गए। इससे रेलकर्मियों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। एसएसआई ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।